पुष्कर में प्रवासी विधायक श्रीचन्द शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारीयों की रूपरेखा पर की चर्चा
पुष्कर। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई।इस बैठक में प्रवासी विधायक श्रीचन्द शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारीयों की रूपरेखा पर चर्चा की। इसके साथ ही भाजपा पार्टी के सभी मोर्चे जिनमें ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, एससी मोर्चा सभी को पूरे तन मन से आगामी चुनाव हेतु घर-घर जनसंपर्क एवं केंद्र सरकार के मोदी योजना के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारियां दी गई।
आईटी के कार्यकर्ताओं को केंद्र की मोदी सरकार के और पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के कार्यकाल में कराए गए विकास और कल्याणकारी कार्यों का व्यापक प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से एवं भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन और सिद्धांतों का प्रचार प्रचार कर अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने की जिम्मेदारी भी दी गई।
इसके साथ ही भाजपा चुनाव प्रचार को गति देते हुए माली मंदिर के पास राजस्थान करे पुकार, अबकी बार भाजपा सरकार नारे से दीवार लेखन कार्य की शुरुआत भी की।
विधायक रावत ने प्रवासी विधायक श्रीचंद शर्मा को अवगत कराया कि, पुष्कर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी सरकार के कल्याणकारी कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है।
पुष्कर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन की आंख की भांति आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत से जिताने के लिए निशाना साधे बैठे हैं। बस इंतजार है मतदान तिथियों की घोषणा का।
बैठक में उपस्थित सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने प्रवासी विधायक को पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पिछले चुनावों से भी भारी बहुमत से जिताने के लिए आश्वस्त किया।
विधायक रावत ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के पार्टी के प्रति विश्वास और समर्पण को देखते हुए प्रवासी विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं के पीठ थपथपाई।
बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात ज़िला अध्यक्ष अशोक सिंह रावत,जीतमल प्रजापत, पालिका अध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, पुष्कर नारायण भाटी, अरुण वैष्णव, अर्जुन सिंह रावत, ओम प्रकाश पाराशर, राजेंद्र महावर, रोहन बाकोलिया, सूरज नारायण शर्मा, महेंद्र सिंह मझेवला, अशोक सिंह रावत, घनश्याम जांगिड़, भोलाराम गुर्जर, मोहन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह चुंडावत, महेंद्र सिंह खंगारोत, कमल रामावत, जितेंद्र सिंह नोसल, भुवनेश पाठक, लक्ष्मीकांत गौड़, दामु पाराशर, यश पाराशर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment