Monday, August 28, 2023

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट : राकेश, हेमलता और बुलबुल ने जीती पुरस्कार राशि



(अजमेर) जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से प्रदेशवासी लगातार राज्य की नई जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बना रहे हैं। और योजनाओं की जानकारी से  जनकल्याण सुनिश्चित हो रहा है। 

आमजन यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर रहें है। प्रदेश वासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।


सोमवार को जारी हुए शुक्रवार, 25 अगस्त के परिणाम में किशनगंज, बारां के राकेश कश्यप ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।

दूसरे स्थान पर झाड़ोल, उदयपुर की हेमलता देवी रही। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।

इसी प्रकार टोडाभीम, करौली की बुलबुल कुमारी ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला | राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।


     उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/  पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।


     प्रथम पुरस्कार विजेता राकेश का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें 

https://www.instagram.com//reel/CwXJ9YwL5pV/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==


     द्वितीय पुरस्कार विजेता हेमलता का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें https://youtu.be/3mKoIr2G_-0?si=19uf34HX9ERS6Yb3


     तृतीय पुरस्कार विजेता बुलबुल का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें https://youtu.be/4syLhTMXVf0?si=rEjSpTFCrr6zt-Hi

इस खबर को AYN Team ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।


No comments:

Post a Comment