Friday, August 04, 2023

अजमेर जिले में महंगाई राहत कैम्प गुरूवार को 516 परिवारों को मिला लाभ


 

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत गुरूवार को जिले में 516 लार्भाथियों के परिवारों को लाभ दिया गया। जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि अजमेर जिले में कलेक्ट्रेट तथा नगर निगम एवं समस्त पंचायत समिति स्तर पर महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया गया।

इन योजनाओं में लार्भाथियों ने प्राप्त किया लाभ

जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 57 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 104 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 104 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 2 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलु बिजली योजना के लिए 215 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। 

इन्दिरा गांधी गैस सिल­डर योजना के लिए 19 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 32 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 212 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 10 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 8 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया।

इस खबर को AYN Team ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।

 

No comments:

Post a Comment