Monday, August 07, 2023

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल में 88766 खिलाड़ियों ने लिया भाग


 

अजमेर 7 अगस्त। राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के दौरान आयोजित ग्राम पंचायत एवं कलस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में 88766 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक भागचंद मंडरावलिया ने बताया कि जिले में समस्त 23 शहरी क्लस्टर एवं 325 ग्राम पंचायतों में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। 

सेामवार को 88766 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान 6 हजार जनप्रतिनिधि एवं 90 हजार 253 दर्शक भी उपस्थित रहे। 

प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त 10, राष्ट्रीय पदक प्राप्त 150, राज्य पदक प्राप्त 652 तथा जिला पदक प्राप्त 1203 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता आयोजन में भामाशाहों द्वारा भी पूरा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में लगा पहला शतक 

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल में तोपदड़ा के प्रभारी अरविंद यादव के अनुसार तोपदड़ा खेल मैदान में आज तीसरे दिन  कलस्टर 505 के वार्ड 51 से 60 की टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मे सोमवार का दिन प्रवीण के नाम रहा। 

क्वार्टर फाइनल में प्रवीण ने 36 रन बनाकर जीत दिलाई। सेमीफाइनल में प्रवीण ने धुआधार बैटिंग करते हुए 32 बॉल में 111 रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। फाइनल में प्रवीण की टीम ने 96 रन का टारगेट दिया। 

दूसरी टीम ने 61 रन बनाए और प्रवीण की टीम आई डी 35434 विजेता रही। फाइनल में मुख्य अतिथि यूसिईओ शंभू सिंह लांबा रहे। प्रतियोगिता के अंपायर अनिल महावार, अहसान खान, शोएब अली, अभिषेक वर्मा, प्रभात गुर्जर रहे। 

मंगलवार को वार्ड 51 से 60 के बास्केटबॉल  मैच  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजाकोठी गुलाबबाडी में दिन में 2 बजे से खेले जायेंगे।

इस खबर को AYN Team ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।

 

No comments:

Post a Comment