Tuesday, July 18, 2023

अजमेर में जल आपूर्ति रहेगी प्रभावित

 


अजमेर स्मार्ट सिटी कार्य के अन्तर्गत सोनीजी की नसियां, महावीर सर्किल पर रोड़ को चौड़ा करने के लिए 600 एमएम की पाईप लाईन को शिफ्ट करने के उपरान्त जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 600 एमएम राईजिंग मेन लाईन के मिलान कार्य के अन्तर्गत मंगलवार 18 जुलाई की रात्रि 10 बजे से बुधवार 19 जुलाई प्रातः 10 बजे तक शटडाऊन किया जाएगा। 

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियन्ता सम्पत जीनगर ने बताया कि इस कारण नगर खण्ड प्रथम के अधीनस्थ नगर उपखण्डो प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम के क्षेत्राधीन आने वाली प्रातःकालीन सप्लाईयां प्रभावित रहेगी। 

इस खबर को AYN Team ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।

No comments:

Post a Comment