Saturday, July 22, 2023

राजस्थान बीजेपी चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने ली बैठक



आज दिनांक 22 जुलाई 2023 को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय कोयला एव खनन मंत्री प्रहलाद जोशी “नहीं सहेगा राजस्थान “ अभियान के तहत संभाग केंद्रों पर राजस्थान द्वारा निर्धारित एक दिवसीय विशेष प्रवास कार्यक्रम के तहत अजमेर संभाग के प्रवास पर रहे जिसमें प्रवास समन्वयक प्रदेश मंत्री एव अजमेर संभाग सह प्रभारी विजेंद्र पुनिया रहे।

अजमेर संभाग की प्रथम बैठक मे अजमेर संभाग के जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी विधानसभा प्रभारी विधानसभा संयोजक विधानसभा विस्तारक अपेक्षित रहे।

अजमेर संभाग की सभी 29 विधानसभा व प्रशासनिक दृष्टि से चार व संगठनात्मक दृष्टि से सभी छ जिलों के अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रहलाद जोशी ने बैठक मे "नहीं सहेगा राजस्थान" कैंपेनिंग को लेकर विधानसभा वार चर्चा की, साथ ही आगामी 1 अगस्त को जयपुर चलो अभियान मे प्रत्येक शक्ति केंद्र से एक बस के लक्ष्य पर विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही विधानसभा वार राजनीतिक स्थितियों को लेकर सभी से विचार विमर्श किया गया।



जोशी ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन में राजस्थान में अराजकता का बोलबाला है, बेखौफ बदमाशों का कहर जारी है, जनता डर के वातावरण में जीने को मजबूर है,राजस्थान में बढ़ते अपराध, यहां की निकृष्ट सरकार की निष्क्रियता की ही देन है। अब, जनता इस गहलोत सरकार को सबक सिखाने को तैयार बैठी है।

पुनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन में रक्षक ही भक्षक बने बैठे है, अब किसानों ने ठाना है,“कांग्रेस सरकार का “कुशासन”

अत्याचारी सरकार के चार साल में औसतन 17 बलात्कार और 7 हत्या प्रतिदिन हो रही है।

दूसरी बैठक मे संभाग के सांसद, पूर्व सांसद विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख ,मेयर चेयरमैन, प्रधान, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष अपेक्षित रहे।

बैठक में अजमेर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी,प्रशांत मेवाडा, राजेन्द्र परांडा,गजेंद्र सिंह ऑडिट,मोहन राम चौधरी,देवीशंकर भूतड़ा,जिला प्रभारी वीरमदेव सिंह,भागीरथ चौधरी, सुभाष बेहडिया, वासुदेव देवनानी ओंकार सिंह लखावत,सुरेश रावत,ब्रजलता हाड़ा,अनिता भदेल, वंदना नोगिया ,सरिता गेना, देवीशंकर भूतड़ा, प्रशांत मेवाडा,शंकर रावत, कन्हैया लाल चौधरी,दिनेश राठौड़,पुखराज पहाड़िया, अरविन्द यादव,नरेश कनोजिया,देवेन्द्र शेखावत,करतार चौधरी,अजय सिंह किलक आदि उपस्थित रहे।



साथ ही प्रवास के दौरान भाजपा शहर जिला अजमेर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में केन्द्रीय कोयला व खनन मंत्री प्रहलाद जोशी व कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नया बाजार स्थित राजकीय संग्रहालय से पुरानी मंडी, मदार गेट मे जनसंपर्क के माध्यम से कांग्रेस के कुशासन का फेलियर कार्ड प्रत्येक व्यापारी व जन-जन को दिये गए,साथ ही कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त लोगो ने केंद्रीय मंत्रियों से कांग्रेस के खिलाफ शिकायत पत्र दिए।

प्रहलाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने संरक्षण, विकास, सुरक्षा को लेकर राजस्थान को पीछे धकेलकर उसकी अस्मिता को खत्म कर नाम खराब करने का काम किया है। राजस्थान में पौने 5 साल में करीब 11 लाख मामले दर्ज हैं जोशी ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है,राज्य सरकार ने तबादलों के नाम पर भ्रष्टाचार पूरे देश मे उजागर हुआ है, महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर उन्हें सुरक्षा नही दी जा रही है,जोशी ने प्रदेश में बेरोजगारी दर 32 प्रतिशत बढ़ने, 19 बार पेपर लीक हुए है,जोशी ने आरोप लगाया कि मुखिया के सरंक्षण में पेपर लीक माफिया पनप रहे है जो कि युवाओं के साथ ही नही बल्कि उनके परिवारों के साथ भी छलावा व खिलवाड़ है।

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, बेरोजगारों के साथ धोख़ा, किसानों के साथ वादाखिलाफी, पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड, सांप्रदायिक दंगे, पुलिस व प्रशासन पर दबाव बना अन्याय व अत्याचार को बढ़ावा देना, तुष्टिकरण सहित राज्य सरकार की नाकामियों व अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का ‘फेल कार्ड' जारी किया जिसमे राज्य की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार, पेपरलीक, वादा खिलाफी में अव्वल है। कांग्रेस सरकार के इस कुशासन के खिलाफ नहीं सहेगा राजस्थान के तहत ही यह फेल कार्ड जारी किए गए है।

इस अवसर पर सांसद भागीरथ चौधरी,उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी,प्रकाश बंसल,विकास सोनगरा,कंवल प्रकाश किशनानी,राजेश घाटे, घीसू गडवाल,राजेश शर्मा, मोहन लालवानी,दीपेंद्र लालवानी, हेमंत सांखला,अरुण शर्मा ,भारती श्रीवास्तव,राहुल जयसवाल, अंकित गुर्जर,रचित कच्छावा,अनिल नरवाल,विनीत कृष्ण पारीक,अशोक मुद्गल,भवानी सिंह जेदिया,गजेन्द्र शर्मा,सर्वेश बजाज,रमेश सैन,विकास माथुर,विक्रम तंबोली,के के त्रिपाठी,राजू साहू, सुभाष जाटव,संदीप गोयल,राजू कुमावत,लवलेश बंसल,विकास माथुर, आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment