Thursday, July 13, 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुची जयपुर, राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया भावभीना स्वागत

 



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जयपुर पहुंचने पर गुरुवार को यहां सांगानेर हवाई अड्डे स्थित स्टेट हैंगर पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनकी भावभीनी अगवानी की। उन्होंने पुष्प भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

बाद में राजभवन पहुँचने पर भी राज्यपाल मिश्र ने उनका विशेष रूप से स्वागत किया।

इस खबर को AYN Team ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।

 

No comments:

Post a Comment