Thursday, July 27, 2023

अजमेर : द प्रेसबेटेरियन चर्च कोऑपरेटिव क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट सोसायटी लिमिटेड के संचालक मंडल का हुआ निर्विरोध गठन

 

आज अजमेर के द प्रेसबेटेरियन चर्च कोऑपरेटिव क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट सोसायटी लिमिटेड के संचालक मंडल का निर्विरोध गठन हुआ है 

अधिक जानकारी देते हुए रवि विलियम ने बताया की संचालन मंडल के पदाधिकारियों का गठन दिनांक गत 25 जुलाई 2023 को हुआ व आज दिनांक 27 जुलाई 2023 को नवगठित संचालक मंडल के सदस्यों का मालार्पण कर स्वागत किया गया। 

नवगठित संचालक मंडल के अध्यक्ष गिलियर्ड क्लेमेंट, रवि विलियम उपाध्यक्ष, संजीव जोजफ सचिव, पिंको पाल कोषाध्यक्ष, विमल सेन राम संचालक, विंसेंट वी सैमुअल संचालक, मुकेश मसीह दास संचालक, रेणुका क्लेमेंट संचालक, सबरीना रोजर संचालक के द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा ली गई।

No comments:

Post a Comment