NTEP (राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम अजमेर) व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में आज PMTMBA प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी रोगियों को राशन किट (पोषण सामग्री) उपलब्ध करवाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी अजमेर के विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमे सोमरतन आर्य, भगवन सिंह, जीवन सिंह चौहान आदि शामिल थे।
गौरतलब है की गत दिनों MD NHM डॉ जीतेन्द्र सोनी के अध्यक्षता में प्रदेश में जिला क्षय रोग अधिकारी व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों की बैठक विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई थी। वीसी में MD NHM डॉ जीतेन्द्र सोनी ने जिला क्षय रोग अधिकारीयों को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर PMTMBA के अंतर्गत टीबी रोगियों को राशन किट (पोषण सामग्री) उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया था।
उक्त क्रम में आज की बैठक आयोजित की गई, बैठक की अधिक जानकारी देते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी अजमेर डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया की बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ PMTMBA के सम्बन्ध में सार्थक चर्चा की गई व सभी परधिकारियों ने PMTMBA के अंतर्गत टीबी रोगियों को राशन किट (पोषण सामग्री) उपलब्ध करवाने हेतु प्रतिबद्धता दिखाई।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश ने बताया की कोई भी व्यक्ति निक्षय पोर्टल (https://www.nikshay.in/) पर स्वम को निक्षय मित्र के रूप में रजिस्टर्ड कर सकता है तत्पश्चात जिला टीम के प्रतिनिधि उस सम्बंधित व्यक्ति के साथ मुलाकात कर/दूरभाष पर वार्ता कर निक्षय मित्र रजिस्ट्रेशन की अग्रिम कार्यवाही पूरी करते हुए पोषण किट टीबी मरीज़ को उपलब्ध करवाएंगे।
गौरतलब है की प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (PMTBMBA) के अंतर्गत टीबी रोगी को उसकी इलाज अवधि के दौरान प्रति माह पोषण किट उपलब्ध करवाया जाता है जिसमे राशन सम्बंधित सामग्री होती है।
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (PMTBMBA)
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी।
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 9 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का वर्चुअली शुभारंभ किया था।
इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि यह सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे 'प्रधानमंत्री टीबी-मुक्त भारत अभियान' को उच्च प्राथमिकता दें और इस अभियान को एक जन आंदोलन बनाएं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे देश में अन्य सभी संक्रामक रोगों में टीबी से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया की आबादी का 20 प्रतिशत से थोड़ा कम है, लेकिन दुनिया के कुल टीबी रोगियों का 25 प्रतिशत से अधिक है। यही चिंता की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि टीबी से प्रभावित ज्यादातर लोग समाज के गरीब तबके से आते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि 'न्यू इंडिया' की सोच और कार्यप्रणाली भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाना है। भारत ने कोविड-19 महामारी से निपटने में दुनिया के सामने एक मिसाल कायम की है। टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में भी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की 'न्यू इंडिया' की नीति दिखाई दे रही है। संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अनुसार सभी देशों ने वर्ष 2030 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। लेकिन भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसे पूरा करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। संकल्प।
राष्ट्रपति ने कहा कि इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता पैदा करनी होगी। उन्हें बताना होगा कि इस बीमारी से बचाव संभव है। इसका इलाज प्रभावी और सुलभ है और सरकार इस बीमारी की रोकथाम और उपचार के लिए नि:शुल्क सुविधा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि कुछ रोगियों या समुदायों में इस बीमारी से जुड़ी एक हीन भावना है और वे इस बीमारी को एक कलंक के रूप में देखते हैं। इस भ्रम को भी मिटाना होगा। सभी को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि टीबी के कीटाणु प्राय: सभी के शरीर में मौजूद होते हैं। जब किसी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता किसी कारणवश कम हो जाती है तो यह रोग व्यक्ति में प्रकट हो जाता है। उपचार से निश्चित रूप से इस रोग से छुटकारा पाया जा सकता है। ये सारी बातें लोगों तक पहुंचनी चाहिए।
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की परिकल्पना सभी सामुदायिक हितधारकों को एक साथ लाने के लिए की गई है ताकि वे टीबी के उपचार पर सहयोग कर सकें और टीबी उन्मूलन की दिशा में देश की प्रगति को गति दे सकें।
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान व राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता (9887110920) व जिले पीपीएम कोर्डिनेटर दिनेश (9928419878) से उनके मोबाइल पर संपर्क किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment