Wednesday, June 21, 2023

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023

International Day of Yoga 2023



Written by Pratibha Sharma
Email : pratibhasharmaggca@gmail.com

 

 

आओ सभी मिलकर योग से तन मन को स्वस्थ बनाएं।
आज के दौर में बढ़ते हुए काम को लेकर तनाव चिड़चिड़ापन।
छोटी सी बात पर लड़ाई झगड़ा कर लेना।
सुनने समझने की क्षमता खत्म होती जा रही हैं।
खत्म होती जा रही सहनशीलता फिर क्यों नहीं  पुनः सभी को योग के माध्यम से सहनशील बना जाए।
मन को शांत बनाता।
सोचने समझने की क्षमता को बढ़ाता।
शांत मन और प्यार से कही गई बात।
बात ना मानने वाले को भी बात मानने पर मजबूर कर देती है।
योग हमारी कमियों पर प्रकाश डालता।
उन्हें दूर करने नया रास्ता तलाशता।
स्वस्थ जीवन निरोगी काया बनता।
बड़ों में काम को लेकर तनाव।
बच्चों में पढ़ाई को लेकर तनाव।
तनाव को योग दूर करता।
मानव की प्रवृत्ति होती है कि वह हर चीज में अपना फायदा देखता है।
मां बाप अपने बच्चों को कॉलेज स्कूल में एडमिशन दिलवाते हैं जहां उसका भविष्य बन रहा होता हैं वह कुछ बन जाए। फायदे देखते हैं महंगी महंगी फीस पे करते हैं।
एक व्यक्ति अपने बिजनेस में पैसा खर्च करता है तब उसे फायदा होता है।
फिर क्यों नहीं योग को अपनाया जा सकता जब है इसके इतने फायदे बच्चों के लिए भी बड़ों के लिए सभी के लिए बहुत है फायदे।
अभी कुछ समय पहले ही कोरोना कल में योग ने लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया है।
सभी लोग के लिए योग कोरोना से लडने का एक बड़ा हथियार बना।
बस हमें करना है तो बस इतना।
जीवन शैली में से थोड़ा सा वक्त निकाल कर योग करना।
योग को अपनाना हैं।
हम स्वस्थ परिवार स्वस्थ परिवार स्वस्थ है तो समाज स्वस्थ है समाज स्वस्थ है तो देश स्वस्थ है।
सभी स्वस्थ रहेंगे तनाव मुक्त रहेंगे। तो देश का विकास तीव्र गति से होगा।
सभी अपनी जीवन शैली में योग को अपनाएं।

Yoga Day Image Credit : Freepik

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक (प्रतिभा शर्मा) के निजी विचार हैं। इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता अथवा सच्चाई के प्रति AYN NEWS उत्तरदायी नहीं है। इस आलेख में सभी सूचनाएं लेखक द्वारा उपलब्ध करवाई गई ज्यों की त्यों प्रस्तुत की गई हैं। इस आलेख में दी गई कोई भी सूचना, तथ्य अथवा व्यक्त किए गए विचार AYN NEWS के नहीं हैं तथा AYN NEWS उनके लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं है।

No comments:

Post a Comment