Monday, June 12, 2023

World Day Against Child Labour 2023

 

Written by Manju Gurjar
manjugurjar180@gmail.com

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रतिवर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस World Day Against Child Labour 2023 मनाया जाता है। जिसका प्रमुख उद्देश्य विश्व से बाल श्रम को रोकना तथा बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करके उज्जवल भविष्य देना है।

बाल श्रम एक देश नहीं बल्कि विश्व के लिए एक बड़ी समस्या का विषय है। दुनिया के 10% बच्चे बाल मजदूरी के शिकार हैं अब चाहे उनकी मजबूरी हो या किसी के द्वारा की गयी जबरदस्ती।

देश में बाल मजदूरी का मुख्य कारण है गरीबी। जहां देश के विकास के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे है वही दूसरी ओर प्रतिदिन बाल श्रम करने वाले बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है वर्ष 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक देश में करोड़ों की संख्या में बच्चे बाल मजदूरी कर रहे है अतः इसी बाल श्रम पर रोक लगाने व उज्ज्वल भविष्य के  लिए "अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ "(इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन) ने बाल श्रम पर ध्यान केन्द्रित करते हुए बाल श्रम का मुद्दा उठाया जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2002 मे बाल श्रम निषेध पर कानून पारित किया गया। जिसके अनुसार 14 वर्ष  से कम आयु के बच्चों से मजदूरी करवाना अपराध माना गया।

हमारे देश में बाल मजदूरी का पैमाना देखे तो तेलंगाना,असम,कर्नाटक,महाराष्ट्र,गुजरात मे सबसे ज्यादा बाल श्रम केस सामने आए। जिस नन्ही उम्र में  पढ़ना-लिखना,हंसना-खेलना चाहिए,उस उम्र में नन्हें-नन्हें मजदूरी कर रहे है। इससे बच्चों पर ना केवल शारीरिक  बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ता है। साथ ही गलत आदतों के भी शिकार होते है।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस उस दिन सफल होगा जब विश्व से बाल श्रम का आकड़ा समाप्त होगा तथा हर काम करने वाले "chotu" शिक्षित व अच्छा भविष्य प्राप्त कर लेंगे।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस थीम - "सभी के लिए सामाजिक न्याय,बाल श्रम का अंत " इसका उद्देश्य सभी बाल श्रमिकों को सामाजिक न्याय के लिए जागरूक करना व बाल श्रम को खत्म करना है।
 

ना बाल श्रम करवाना है ना बाल श्रम करते देखना है ।
"न्याय मिलेगा,देश आगे बढ़ेगा "

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक (मंजू गुर्जर) के निजी विचार हैं। इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता अथवा सच्चाई के प्रति AYN NEWS उत्तरदायी नहीं है। इस आलेख में सभी सूचनाएं लेखक द्वारा उपलब्ध करवाई गई ज्यों की त्यों प्रस्तुत की गई हैं। इस आलेख में दी गई कोई भी सूचना, तथ्य अथवा व्यक्त किए गए विचार AYN NEWS के नहीं हैं तथा AYN NEWS उनके लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं है।

No comments:

Post a Comment